ना करें खाने की इन चीजों को फ्रिज में रखने की गलती, हो जाती हैं जल्दी खराब

By: Ankur Mon, 25 Oct 2021 6:41:27

ना करें खाने की इन चीजों को फ्रिज में रखने की गलती, हो जाती हैं जल्दी खराब

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि हर घर में फ्रिज मिल ही जाता हैं जो कि आज के समय में एक जरूरत बन चुकी हैं। फ्रिज का इस्तेमाल किचन के कई सामान रखने में किया जाता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कम जानकारी की वजह से कई लोग फ्रिज में ऐसी चीजे रख देते हैं जो ज्यादा समय चलने की बजाय जल्दी खराब हो जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो वह सामान खराब हो जाता है।

प्याज

ज्यादातर घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए कभी भी फ्रिज का उपयोग न करें। इन्हें फ्रिज में रखने से ये जल्द ही बेहद सॉफ्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्याज की हार्ड स्मेल फ्रिज के अन्य सामानों में भी उतर जाती है और उनका स्वाद खराब हो जाता है।

kitchen tips,tome tips,fridge tips

आलू

सब्जियों को स्टोर करने के लिए हम फ्रिज का सहारा लेते हैं। कई लोग सब्जियों के साथ आलू को भी फ्रिज में रख देते हैं, जिससे आलू जल्द खराब हो जाता है। दरअसल आलू में स्टार्च अधिक होता है। ठंड की वजह से वह शुगर के रुप में टूटता है और मीठा हो जाता है, इससे इसका टेस्ट और शेप दोनों खराब हो जाते हैं।

टमाटर


टमाटर अगर पक जाते हैं तो वे ज्यादा स्वादिष्ट हो जाते हैं। फ्रिज में अगर टमाटरों को रख दिया जाता है तो उनके पकने की नेचुरल प्रोसेस रुक जाती है। इस वजह से वे सॉफ्ट हो जाते हैं और उनके अंदर आइस जमने लगती है।

तेल


फ्रिज में कभी भी तेल को जगह नहीं देना चाहिए। तेल अगर फ्रिज में रखते हैं तो वह जल्द गाढ़ा हो जाता है। जल्द जमने वाले तेलों जैसे नारियल, ऑलिव ऑयल को तो गलती से भी फ्रिज में स्थान नहीं देना चाहिए।

kitchen tips,tome tips,fridge tips

कॉफी

फ्रिज में कॉफी को कभी भी नहीं रखना चाहिए। इससे कॉफी का स्वाद खराब हो जाता है। इसे फ्रिज में रखने पर यह अपनी नेचुरल स्मेल को भी खो देती है। इसे हमेशा फ्रिज के बाहर एयरटाइट जार में ही रखना चाहिए।

ब्रेड


हम सोचते हैं कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से वह ज्यादा दिनों तक ताजी रहेगी लेकिन ऐसा नहीं है। फ्रिज में रखने पर ब्रेड जल्द खराब हो जाती है। इसके जल्दी सूखने की वजह से यह आसानी से चूरा हो जाती है।

शहद


भारतीय घरों में शहद मौजूद होता है। इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज की जरुरत नहीं है। इसमें प्राकृतिक तौर पर प्रिजरवेशन का गुण होता है। कांच के जार में अगर इसे सालों तक भी स्टोर किया जाए तो यह खराब नहीं होता है। फ्रिज में शहर को रख दिया जाए तो उसमें चीनी कण जमा हो जाते हैं और वह सूख सकता है। सूखने के बाद इसे जार से निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

ये भी पढ़े :

# जयपुर : मदद के बहाने युवती से हुई ठगी की वारदात, एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 90 हजार रुपए

# ये हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, तपते गर्म तवे पर शख्स ने हथेली से बनाया चीला

# रूखी और बेजान त्वचा से मिलेगी मुक्ति, अपनाए ये घरेलू उपाय

# इस कपल ने सिर्फ 4 एल्फाबेट्स का इस्तेमाल कर रख दी अपने 11 बच्चों के नाम

# सुर्खियों में छाने के लिए 12 साल की बच्ची ने बेरहमी से कर दी अपने ही पिता की हत्या, मामला सिर चकरा देने वाला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com